रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में आतंकी हमला अब तक 100 से ज्यादा की मौत

0
17

रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में आतंकी हमला

23/2/2024

रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल और पास के ही शॉपिंग मॉल में गोलीबारी और विस्फोट की घटना सामने आई है. सैन्य वर्दी पहने पांच आतंकियों ने गोलीबारी करने साथ विस्फोट भी किया।

जिसमें 4 संदिग्ध आतंकवादियों सहित 11 गिरफ्तारियां हुई हैं। हमलावर रेनॉल्ट वाहन में भाग गए, जिसके बाद पीछा किया गया और बाद में गिरफ्तारियां की गईं। पिस्तौल, असॉल्ट राइफल मैगजीन, ताजिकिस्तान पासपोर्ट जैसी चीजें मिलीं।

इस्लामिक स्टेट IS IS ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है यह रूस में पिछले कुछ वर्षों में सबसे घातक हमला था, जिससे कॉन्सर्ट हॉल में आग लग गई
सूत्रों के अनुसार जो कि सोशल मीडिया पर चल रहा हैकि

अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी थी–

जैसा कि व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि मार्च की शुरुआत में, अमेरिका ने रूसी अधिकारियों को मॉस्को में संगीत समारोहों सहित ‘बड़ी सभाओं’ को निशाना बनाने वाले संभावित आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी। यह चेतावनी ‘चेतावनी देने के कर्तव्य’ की नीति के हिस्से के रूप में जारी की गई थी, जहां अमेरिका कई पीड़ितों के लिए विशिष्ट खतरों के बारे में देशों या समूहों को सूचित करता है। जबकि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने is बात से इंकार किया है कि 22 मार्च 24 को हुए आतंकी हमले के कुछ दिन पहले उन्हें चेतावनी मिली थी. कहा जा रहा है कि रूस स्थित अमेरिकी दूतावास ने 7 मार्च को रूसी अथॉरिटीस को बताया था कि कट्टरपंथी संगठन किसी बड़ी सभा का या कार्यक्रम को निशाना बनाने का प्लान बना रहे हैं।
नई जानकारी के अनुसार is हमले में अब तक 100 से ज्यादा की मौत हो गई है जबकि 150 के लगभग घायल बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि यह हमला ऐसे वक्त हुआ हैं कि ब्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति का चुनाव एक तरफा जीत हासिल कर अपनी सत्ता पर पकड़ मजबूत की है।

*ताज़ाकिस्तान पासपोर्ट* मिलने से कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्रेन का हाथ इस हमले में है।सोशल मीडिया पर मिली खबर के अनुसार जांच एजेंसी ने बताया कि आंतकियों ने बताया है कि लोगों को मारने के लिए उन्हें 5 मिलियन रूबल से भी ज्यादा की पेशकश की गई थी, जिसमें आधी रकम हमले के पहले ही दे दी गई.हमले को अंजाम देकर सभी रूसी सीमा फांद करके यूक्रेन घुसने की फिराक में थे.

*आतंकी हमले की पी एम मोदी ने की निंदा*

सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर कहा कि हमारी संवेदनायें और प्रार्थना पीड़ितों के परिवार के साथ हैं. भारत दुःख की घड़ी में साथ है।