पी सी सी, भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री की प्रेस वार्ता

0
9

मप्र और देश की भाजपा सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने

समूचे देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक और आर्थिक

ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया: अनिल शास्त्री

————

भाजपा सरकारों ने किसान, नौजवान, जवान, बेटियों, दलितों, पिछड़ों और पहलवानों सबका अपमान किया: अनिल शास्त्री

भोपाल, 22 अप्रैल, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनिल शास्त्री ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि बीते वर्षों में मप्र और देश की भाजपा सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने को समूचे देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है। देश के प्रजातंत्र के लिए आज परीक्षा की घड़ी है, हमें पूरा विश्वास हैं देश की जनता जीतेगी और भाजपा साकार की हार होगी।

श्री शास्त्री ने कहा कि हमें पूरा विश्वास हैं कि जिन भाजपा सरकारों ने किसान, नौजवान, जवान, बेटियों दलितों, पिछड़ों और पहलवानों सब का अपमान किया हैं, उन्हें देश की जनता परास्त करेगी।

1. बेरोजगारी:

प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार दूंगा।

इन्टरनेशलन लेबर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट ने बताया कि भारत के 83 प्रतिशत युवाओं के पास रोजगार नहीं है। भारत सरकार की लेबर मिनिस्ट्री की रिपोर्ट ने बताया कि 45 सालों की सबसे बड़ी बेरोजगारी मोदी सरकार ने परोसी है। आक्सफेम की रिपोर्ट ने बताया कि 12 करोड़ लोगों के रोजगार छीने गये हैं।

कांग्रेस का वादा:

25 साल तक के युवाओं को 1 लाख रूपये प्रतिवर्ष की पहली नौकरी पक्की।

30 लाख सरकारी रिक्त पद भरे जायेंगे।

असंगठित क्षेत्र के गिग वर्करों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

पेपर लीक पर रोक लगाई जायेगी।

2.  महंगाई:

भाजपा सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। कांग्रेस सरकार में जो गैस का सिलेंडर 400 का था वह आज 1000 रुपये पार हो गया है। 60 और 70 रुपये की दाल और तेल 200 रुपये पार किया गया। 60 और 70 रुपये का पेट्रोल डीजल 100 रुपये के पार चला गया है। आटा 20 रुपये से 50 रूपये एवं दूध 38 रुपये से 66 रुपये कर दिया गया है।

कांग्रेस का वादा:

पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों को कम करेंगे और गरीब परिवारों की महिला मुखिया को 1 लाख रूपये प्रतिवर्ष देंगे।

3. किसान:

प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 की बरेली की रैली में किसान भाइयों से वादा किया था कि 2022 तक आपकी आमदनी दोगुनी कर दूंगा, मगर केन्द्र सरकार के एनएसएसओ (छैैव्) ने बताया कि किसानों की आमदनी 27 रुपये  प्रतिदिन रह गई है। किसानों ने फसलों के दाम मांगे तो उन्हें जीप से रौंद दिया गया और उनकी राह में कील और कांटे बिछाये गये।

कांग्रेस का वादा:

सरकार में आते ही समर्थन मूल्य का कानून बनायेंगे और किसान कर्जमाफी के लिए एक आयोग बनाकरकदम बढ़ायेंगे।

4. महिला : ना बेटियां पढ़ी ना बेटिया बढ़ी:

दुर्भाग्यूपण हैं कि देश का गौरव बढ़ाने वाली गोल्ड मेडिलिस्ट बेंटियों को देश की भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली के दरवाजे पर तिल-तिल, तड़पा-तड़पा कर पीटा।

कांग्रेस का वादा:

महिला आरक्षण कानून को सरकार में आते ही विधानसभा एवं लोकसभा में लागू करेंगे।

सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

5.  सीमा की सुरक्षा:

मोदी जी कहते थे कि देश नहीं झुकने दूंगा मगर चीन की सेना भारत की सीमा में घुसकर बैठी है। लद्दाख में हमारे 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर हम पेट्रोलिंग नहीं कर सकते हैं और अरुणाचल प्रदेश का भाजपा का सांसद खुद सदन में चीन की सेना के अरुणाचल प्रदेश में घुसने की बात कहता है मगर मोदी जी चीन को क्लीन चिट देते हैं

कांग्रेस का वादा:

भारत की भूभागीय अखण्डता, सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और भारत माँ की अस्मिता पर आंच नहीं आने देगी।

6. आर्थिक नीति:  देश की आर्थिक दुर्गति

मोदी सरकार ने नोटबंदी के काले कानून से और गलत तरीके से जीएसटी लगाकर देश के छोट और मझोल उद्योग को (एमएसएमई) को तबाह कर दिया जो भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। साथ ही चीन से 118 बिलियन डॉलर से अधिक बेतहाशा इम्पोर्ट करके देश के छोट, मझोले और कुटीर उद्योगों को तबाह कर दिया। देश के 1 प्रतिशत धनपतियों को देश की 40 प्रतिशत सम्पत्ति एवं संसाधन सौंप दिया गया और ऑक्सफेम के अनुसार 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घट गई। देश के 21 सबसे बड़े अरबपतियों के पास देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत पहुंचा दी गई।

भारत पर जो कर्ज 70 सालों में 55 लाख करोड़ था उसे 205 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया हैं। 15 लाख तो नहीं दिया भारत के हर नागरिक पर 1.40 लाख का कर्ज चढ़ा दिया।

कांग्रेस का वादा:

समाज के अंतिम पंक्ति में खडे़ लोगों को समाजिक सुरक्षा से युक्त जीवन एवं रोजगार की व्यवस्था की जायेगी। छोटे और मंझोल एवं कुटीर उद्योंगों को सुदृढ़ किया जायेगा ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।

7. सामाजिक न्याय: पीड़ा में पलते जाये अंतिम पंक्ति से अन्याय

मोदी सरकार ने सर्वाेच्च अदालत में शपथ पत्र देकर जातिगत जनगणना कराने से इंकार किया कांग्रेस सरकार द्वारा कराई गई जातिगत जनगणना की आंकड़े जारी नहीं किये।

कांग्रेस का वादा: जातिगत जनगणना कराएंगे जितनी आबादी उतना हक दिलायेंगे।

मनरेगा की मजदूरी 400 रु प्रति दिन की जाएगी।

देश में एलेक्रटोरल बांड घोटाला किया और सारे घोटाले बाजो को अपनी शरण में लिया।

पत्रकार वार्ता में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, अभा कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और अभिनव बरोलिया भी मंच पर उपस्थित थे।