देश में लोग परेशान हैं, सामाजिक और आर्थिक रूप से देश बंट गया है।: अध्यक्ष -कांग्रेस मीडिया विभाग

0
22

देश में लोग परेशान हैं, सामाजिक और आर्थिक रूप से देश बंट गया है।: अध्यक्ष -कांग्रेस मीडिया विभाग
भोपाल।
14/4/2024
भाजपा द्वारा आज अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें कई प्रकार के वादे बीजेपी द्वारा किए गए हैं। आर्थिक और सामाजिक जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने भाजपा को घेरा है। साथ ही सपा के अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट भी बता दिया गया है। उनका ये भी कहना है कि जातिगत जनगणना के कारण बीजेपी डरी हुई है।

एमपी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आज एक साथ प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

लगाए कई आरोप

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव भी मौजूद रहे। भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर इंडिया गठबंधन ने भाजपा पर निशाना साधा है। मुकेश नायक ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोग परेशान हैं, सामाजिक और आर्थिक रूप से देश बंट गया है। आर्थिक और सामाजिक जनगणना को लेकर भी मुकेश नायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं सपा अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव का आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट बनकर कर काम कर रहा है। उनका ये भी कहना है कि इंडिया गठबंधन बीजेपी से आगे है। खजुराहो में यही स्थिति थी इस वजह से बीजेपी डर गई। जातिगत जनगणना को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि बीजेपी डरी हुई है। खजुराहो में इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी को समर्थन की घोषणा सम्भवतः कल हो सकती है।

पूरे नहीं किए पिछले वादे

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने पिछले घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। कांफ्रेंस में कहा गया कि बीजेपी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोज़गार देने का वादा किया था। हम चाहते हैं 10 सालों में 20 करोड़ लोगों को रोज़गार दिया है तो पोर्टल पर डाल दें हमें विश्वास हो जाएगा। कितने लोगों को रसोई गैस कनेक्शन दिए? पहले 500 रुपये में सिलेंडर आता था अब 1200 रुपए का आता है। कांफ्रेंस में ये भी कहा है कि गावं में सिलेंडर कचरे में डाले हैं वो रिफिलिंग नहीं करा पाए। कृषि उत्पादन के भाव बढ़ गए, किसान घाटे में है। किसानों की फसलें खराब होने पर किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। मप्र के किसानों को खाते में 1200 रुपए डाले गए, लेकिन 3 हज़ार डालने का वादा किया गया था। अब तक महिलाओं के खाते में 3 हज़ार नहीं आए, महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सिंचाई पेयजल को लेकर बीजेपी द्वारा जो योजनाएं बनाई गई हैं वो अधूरी पड़ी हैं। इसके साथ ही आरोप है कि नल-जल योजना में भ्रष्टाचार हुआ है, जमीन पर काम नहीं हुआ। आज भी गांव में शौचालय नहीं है लोग खुले में शौच कर रहे हैं। भाजपा ने आर्थिक जनगणना को नकारा है।

सबसे अधिक सीट लाएगा इंडिया

सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि खजुराहो में महिला उम्मीदवार का पर्चा निरस्त करवाया जिसमें साजिश की गई है। युवा बेरोज़गार घूम रहा है भर्ती से पहले उसका पेपर लीक हो जाता है। इस बार के चुनावों को लेकर उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन की स्थिति सर्वे में अच्छी है इस बार सबसे ज़्यादा सीट इंडिया गठबंधन मिलकर लाएगी। खजुराहो सीट पर जल्द ही हम किसको समर्थन करेंगे इसकी घोषणा करेंगे। संभवत आज रात या कल तक इसके बारे मे बता दिया जाएगा।