कोरियोग्राफर जानी मास्‍टर की बढ़ी मुश्‍क‍िलें, अब POCSO कानून के तहत केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

0
4

मशूहर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्‍टर की मुश्‍क‍िलें बढ़ गई हैं। जानी के ख‍िलाफ 18 सितंबर को साइबराबाद की नरसिंगी पुलिस ने POCSO के तहत केस दर्ज कर लिया है। ‘स्‍त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के स्‍टार तेलुगू कोरियोग्राफर पर इससे पहले एक 21 साल की महिला के यौन उत्‍पीड़न का केस भी दर्ज है। पुलिस ने अब उनके ख‍िलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है, जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही पॉक्‍सो एक्‍ट गैरजामनती है।