राष्ट्रपति ने घर जाकर किया अडवाणी का सम्मान, दिया ” भारत रत्न “

0
10

.देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज ‘भारत रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया और इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

5 विभूतियों को इस साल मिला है भारत रत्न
साल के शुरुआत में ही भारत रत्न के लिए 5 विभूतियों को चुना गया था। इसमें पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, एस स्वामीनाथन अय्यर, बिहार के पूर्व सीएम कर्पुरी ठाकुर और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल था। आडवाणी को छोड़ दें तो बाकी 4 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। उनके परिवार की तरफ से यह सम्मान राष्ट्रपति से ग्रहण किया गया। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पहले ही तय था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 31 मार्च यानी आज घर जाकर इस सम्मान से सम्मानित करेंगी

आडवाणी को सम्मान:प्रधानमंत्री को अवश्य खड़ा होना चाहिए था :विपक्ष 
31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, पीएम मोदी समेत कई लोग मौजूद थे। अवार्ड देते वक्त एक तस्वीर पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह हमारी राष्ट्रपति महोदया का घोर अपमान है। प्रधानमंत्री को अवश्य खड़ा होना चाहिए था। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होंने दो तस्वीरें भी लगाईं। तस्वीरों से बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब आडवाणी को सम्मानित कर रही थीं तब पीएम मोदी अपनी कुर्सी पर बैठे थे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति खड़ी हैं और PM मोदी बैठे हैं। एक बार फिर मोदी ने जानबूझकर आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह पहली बार नहीं है- जब नई संसद का उद्घाटन हुआ तब उन्हें बुलाया नहीं गया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति जी नहीं दिखीं। यह घटनाएं बताती हैं कि पीएम मोदी और BJP की मानसिकता महिला और दलित विरोधी है।

आज के मुख्य समाचार
भोपाल
31.3.2024

1. आडवाणी को मिला ‘भारत रत्न’, राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मान
2. ‘भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी’, मेरठ में विपक्ष पर PM मोदी का हमला

3. कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने थमाया 1745 करोड़ का नया नोटिस, अब तक 3567 करोड़ रुपये टैक्स की डिमांड की

4. ‘राजस्थान: अमित शाह ने बताए जीत के सीक्रेट ! मीडिया की रही नो एंट्री, हैट्रिक के लिए काम का हुआ बंटवारा

5. गाजा पट्टी पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, 36 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल

6. पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ने मचाई भीषण तबाही, 4 लोगों की मौत, 100 घायल

7. ‘बीजेपी को सिर्फ एकता से हराया जा सकता है…’, बोले तमिलनाडु के CM स्टालिन

8. ममता ने BJP के ‘400 पार’ नारे का उड़ाया मजाक, दिया चैलेंज- 200 पार करके दिखाएं

9. आपका अरविंद शेर है, क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए?’, मंच से सुनीता केजरीवाल ने पूछा

10. खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के सवाल पर अमेरिकी राजदूत से नहीं देते बना जवाब, भारत को देने लगे ‘ज्ञान’

11. गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी, बेटे और परिजनों को दी सांत्वना

12. आंध्र प्रदेश : वंचित महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने सहित कांग्रेस की ‘9 गारंटी’ की घोषणा

13. LOC पर अब AC-TV वाले बंकरों में रुक सकेंगे टूरिस्ट:जमीन से 20 फीट नीचे बने दो बंकर तैयार, इस साल 370 और बनेंगे

14. PM मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड पर पहली बार बोले:कहा- हमने स्कीम बनाई तो चंदे के सोर्स पता चला, कमियों को सुधारा जा सकता है

15. कंसल्टेंसी ने नौकरी के नाम पर रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजा:वीजा कंपनी-19 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR; CBI ने 13 पीड़ित परिवारों से पूछताछ की

16. Weather: हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के बीच लाहौल में गिरे दो हिमखंड, रोहतांग में रिकॉर्ड हिमपात; आज  राहत की आस

17. CSK vs DC : महेंद्र सिंह धोनी की चमत्कारी पारी के बावजूद चेन्नई 20 रन से हारी.