युवा कांग्रेस प्रदेश की ऊर्जा है जो जोश के साथ काम करती है :जीतू पटवारी

0
25

आगामी चुनाव में हमें पूरी ताकत के साथ
मैदान में उतरना है: जीतू पटवारी
—————————–
भाजपा की घोषणाओं को पूरा कराना हमारी जिम्मेदारी है: जीतू पटवारी
———-
मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मप्र युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों से किया संवाद, आगामी रणनीति पर की परिचर्चा

भोपाल, 24 दिसम्बर 2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के जिला/ शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर परिचर्चा की।
श्री पटवारी ने बैठक में कहा कि 2023 में हुये विधानसभा के चुनाव जो परिणाम सामने आये वह सभी को चौंकाने वाले परिणाम रहे हैं, लेकिन हमें हताश और निराश नहीं होना है। युवा कांग्रेस प्रदेश की ऊर्जा है जो जोश के साथ काम करती है और हम आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में जायेंगे और अच्छा परिणाम लोकसभा चुनाव में आयेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी युवा संगठन है, वे सभी टेक्नालॉजी से लैस हैं इसलिए हमें पूरी क्षमता के साथ संगठन और चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है। चुनाव में हार-जीत एक प्रक्रिया है। कांग्रेस पार्टी संगठन को हम सभी को मिलकर मजबूती प्रदान करना है। आने वाला समय युवाओं का समय है।
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा ने जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में लाड़ली बहनों को 3000 रूपये देने और 450 रू. देने का जो वादा किया है, उसकी लड़ाई हम सदन से सड़क तक लड़ेंगे। वहीं किसानों को 3100 रू. धान और 2700 रू. गेहूं के समर्थन मूल्य दिलाने की लड़ाई लड़ेगे। हम सभी को पूरी ताकत से यह लड़ाई लड़ना है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आये परिणाम से युवा साथी मायूस हैं, लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हमने पहले भी संघर्ष किया और आगे भी करेंगे। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने का काम हम करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने युवाओं को आगामी चुनाव में पूरे जोश और ताकत से काम करने का आव्हान किया। वहीं अभा युवा कांग्रेस सचिव मप्र प्रभारी अखिलेश यादव ने एक प्रजेंटेशन के माध्यम से बूथ स्तर तक यूथ की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। बैठक में युवा कांग्रेस अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव श्री पटवारी के समक्ष सांझा किये।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण अखिलेश शर्मा, भरत शंकर जोशी, जयंत सिकरवार, आनंद पंजवानी, गोपिल, अभिषेक शर्मा सहित प्रदेश भर से आये युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला/ शहर अध्यक्ष उपस्थित  थे।