गरियाबंद। सिकासार जलाशय के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से जलाशय का जल भराव 193 मि.घन मी. हो गया है। जो कि जलाशय के कुल क्षमता के 97 प्रतिशत जलभराव है। जलाशय में 27 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। जिससे जलाशय का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद ने बताया कि बांध सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से सिकासार जलाशय से 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की आवक में बढ़ोतरी होने पर पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जायेगा। बांध के निचले बहाव क्षेत्रों एवं बाढ़ संभावित इलाकों के लोगों को सतर्क करवाने के लिए एसडीएम गरियाबंद एवं बाढ़ नियंत्रण शाखा को सूचना दी गई है। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
Latest article
कोरियोग्राफर जानी मास्टर की बढ़ी मुश्किलें, अब POCSO कानून के तहत केस दर्ज, हो...
मशूहर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानी के खिलाफ 18 सितंबर को साइबराबाद की नरसिंगी पुलिस ने...
भारत की बदौलत टेस्ट खेल सका बांग्लादेश:ICC के इंडियन चेयरमैन ने स्टेटस दिलाया
1990 तक बांग्लादेश में क्रिकेट दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल था। फुटबॉल पहले नंबर पर था। वहां की क्रिकेट टीम 1996...
लेबनान में पेजर, वॉकी-टॉकी के बाद सोलर सिस्टम में धमाके:अब तक 32 की मौत,...
लेबनान में पेजर, वॉकी-टॉकी के बाद अब सोलर एनर्जी सिस्टम में धमाके हुए हैं। पिछले 2 दिन में धमाकों के तीन पैटर्न में 32...