जल जंगल और ज़मीन पर पहला हक़ आदिवासियों का है : राहुल गाँधी

0
37

जल जंगल और ज़मीन पर पहला हक़ आदिवासियों का है : राहुल गाँधी

राहुल गाँधी ने घोषणा की कि हम आर्थिक जातिगत गणना करके क्रांतिकारी कदम उठा रहे हैं। इससे हर समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

शिवराज पर सबसे बड़े घोटाले व्यापम घोटाला का आरोप है।: राहुल गाँधी 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बदनावर
बदनावर।म प्र
6/3/2024

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार दोपहर बड़नगर से बदनावर आगमन हुआ। बड़ी चौपाटी के पास गजानन नगरी के सभा स्थल पर राहुल गांधी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भाजपा के चाल चरित्र व चेहरे पर शर्म आती है। जब कोई भाजपा कार्यकर्ता ही किसी आदिवासी पर पेशाब करने की घटना का वीडियो बनाकर वायरल करता है। इससे घटिया बात और क्या हो सकती है। यह हमें आदिवासियों के प्रति भाजपा की सोच का इशारा करती है।
उन्होंने आदिवासी एवं वनवासी के बीच अंतर बताते हुए कहा कि आदिवासी ही इस देश के जल जंगल व जमीन के असली मालिक है। किंतु बीजेपी वाले इनके लिए वनवासी शब्द का उपयोग कर इन्हें अपनी विरासत से बेदखल करना चाहते हैं। सरकार इन्हें मालिक नहीं बल्कि मजदूर बना कर ही रखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज भी कोई आदिवासी भाई किसी निजी विद्यालय या अस्पताल का मालिक नहीं है और न ही उस जमीन का मालिक है। इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा का गरीब, दलित व शोषित वर्ग से कोई सरोकार नहीं है। वह केवल पूंजीपति वर्ग की ही संरक्षक है। अदानी जैसे एक दो पूंजीपत्तियों का देश की अर्थ व्यवस्था पर कब्जा हो गया है। वे ही पूरा उद्योग कारोबार चला रहे हैं।
राहुल गाँधी ने घोषणा की कि हम आर्थिक जातिगत गणना करके क्रांतिकारी कदम उठा रहे हैं। इससे हर समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
एमएसपी की मांग के बारे में कहा कि जहां एक ओर किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहा है। किंतु सरकार उन पर लाठियां बरसा कर आंदोलन को कुचलने के लिए आमादा है। वहीं दूसरी ओर सरकार देश के पूंजी पत्तियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर देती है। लेकिन वह किसानों को एमएसपी देने के लिए तैयार नहीं है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनने पर एमएसपी तत्काल लागू करेगी।
इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पार्टी ने इस बार मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया। उनके ऊपर दुनिया का सबसे बड़ा व्यापम घोटाले का आरोप है। पूरी सरकार ही गड़बड़झाले की सरकार थी। मुझे आश्चर्य होता है कि सरकार ने 3 लाख से अधिक वनोपज के पट्टे खारिज कर दिए। जो सरकार गरीबों का शोषण करती है वह गरीब वर्ग की क्या सेवा करेगी। उनके नेता गरीबों के पैर धोने का आडंबर कर रहे हैं। जबकि उन्हें समय पर खाना देने, घर देने और जीवन स्तर ऊपर उठाने की ओर ध्यान देना चाहिए। जब तक वर्णाश्रम की व्यवस्था रहेगी तब तक गरीबों का उद्धार नहीं हो सकेगा। आज भाजपा राज में देश भर में समाज का हर वर्ग बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार, भ्रष्टाचार से परेशान है किंतु भाजपा के नेता इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते। मोदी जिस गारंटी की बात करते हैं वह बकवास की गारंटी है। क्या उनके राज में किसानों की आय दोगुनी हुई है। क्या लोगों के खातों में 15 लाख रुपए आए हैं। आज झूठों के सरदार मोदीजी हो गए हैं। यही नहीं इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। यदि इस बारे में सरकार बताती है तो उसके भ्रष्टाचार की पोल खुलना तय है। भाजपा शासित राज्यों में कैग की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 8 लाख 50 हजार करोड़ के घोटाले हुए हैं।
मंच पर पार्टी पदाधिकारी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी उद्बोधन दिया। संचालन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। आभार माना विधायक भंवरसिंह शेखावत ने।
बदनावर में पहली बार सरकार व प्रशासन के सहयोग के बिना ऐतिहासिक सभा हुई। राहुल गांधी का काफिला बडनगर से होता हुआ बदनावर पहुंचा था। सड़क मार्ग की दोनों साइड झंडे बैनर होल्डिंग से पाट दी गई थी। दोनों तरफ हजारों लोग जमा थे। सभा स्थल भी खचाखच भर गया था। सभा खत्म होने के बाद भी करीब आधे घंटे तक बड़ी चौपाटी पर वाहनों के निकलने से जाम लगा रहा। यहां से भारत जोड़ो न्याय यात्रा रतलाम के लिए रवाना हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। उमंग सिंगार समेत वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन की जिम्मेदारी ले रखी थी। उनका लगातार बदनावर आवागमन चल रहा था। सभा सुनने के लिए जिले भर से लोग आए थे।
::न्यूज़ क्रेडिट : नितेश शर्मा