झारखंड: सड़क दुर्घटना में मौत पांच लोगों की मौत, भाजपा विधायक का भतीजा भी शामिल

0
115

झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रमना थाना क्षेत्र स्थित गढ़वा-मुडीसेमर मार्ग पर परसवान गांव के पास सुबह चार बजे के करीब एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में एक झारखंड के भवनाथपुर भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह (40) भी शामिल हैं। जो सोनभद्र जिले के नगंवा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख हैं।

हादसा स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ही दो की मौत हो गई ,जबकि अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रशांत सिंह (40), चैतरंजन गिरी 32), उमाशंकर सिंह (40), विकास (28) और प्रशांत (30) के रूप में हुी है। सभी भवनाथपुर विधानसभा चुनाव होने के बाद ईवीएम मशीन को सील कराने गढ़वा ब्रज गिरी गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। उसी बीच परसवान गांव के पास एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।