बिलासपुर । बिलासपुर से कटनी की ओर जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन में सफर कर रहे यात्री बुधवार को गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल ट्रेन बिलासपुर से कटनी की ओर रवाना हुई थी। इसी बीच अगले स्टेशन पर प्लेटफार्म में खड़े यात्रियों ने ट्रैक को टूटे देख। इसी ट्रैक से होकर कुछ ही देर में मेमू ट्रेन गुजरने वाली थी। आनन-फानन में सिग्नल के जरिए ट्रेन को रुकवाया गया। उस वक्त ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि टूटे ट्रैक से कुछ दूरी पर ट्रेन के रुकने के साथ उसके कुछ डब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि यात्रियों को चोटें नहीं आई हैं। यात्रियों की सतर्कता और स्टेशन के कर्मचारियों की मुस्तैदी की वजह से एक गंभीर दुर्घटना होने से बच गई।स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री दिलीप दुबे और कामता यादव ने प्लेटफॉर्म से पटरी टूटी हुई देखकर तत्काल इसकी सूचना वेंकटनगर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल पोर्टर को भेजकर ट्रेन को प्लेटफार्म में घुसने से पहले ही लाल झण्डी दिखाकर रुकवाया।
Latest article
पूर्व सी एम कमलनाथ ने X पर पढ़ाया भाजपा को कांग्रेस के कार्यों का...
भाजपा वाले पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 75 साल में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में क्या किया? उन्हें सच्चाई को जानना चाहिए...
ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद मगर किसानों को मुआवजा नहीं : दिग्विजय...
ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद मगर किसानों को मुआवजा नहीं : दिग्विजय सिंह
राजगढ़
30/4/2024
राजगढ़ से लोकसभा के उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय...
दुनिया का सबसे पसंदीदा ‘ट्रीट’ चॉकलेट बाज़ार से गायब होने की तैयारी में
दुनिया का सबसे पसंदीदा 'ट्रीट' चॉकलेट बाज़ार से गायब होने की तैयारी में
सोशल मीडिया से
30/4/2024
दुनिया का सबसे पसंदीदा 'ट्रीट' चॉकलेट बाज़ार से गायब होने...