पूर्व सी एम कमलनाथ ने X पर पढ़ाया भाजपा को कांग्रेस के कार्यों का इतिहास

0
20

भाजपा वाले पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 75 साल में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में क्या किया? उन्हें सच्चाई को जानना चाहिए : पूर्व मु मं कमलनाथ X अकाउंट पर

*आजादी के समय यानी 1947 में भारत में साक्षरता की दर 18% थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 77.7% हो चुकी है।
** आजादी के समय देश में 27 विश्वविद्यालय थे, आज इनकी संख्या 1100 से अधिक है।

*** आजादी के समय भारत में गिने चुने इंजीनियरिंग कॉलेज थे, लेकिन आज भारत में दुनिया के सबसे अधिक प्रशिक्षित इंजीनियर तैयार होते हैं।

**** पंडित नेहरू के समय में स्थापित किए गए IIT आज भी भारत के सर्वश्रेष्ठ और दुनिया के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल हैं।

*****आजादी के तुरंत बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एम्स की स्थापना की। आज भी एम्स भारत का सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान है। आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर भारत में तैयार होते हैं।

****** कांग्रेस सरकार ने इसरो की स्थापना की ताकि अंतरिक्ष की दुनिया में भारत अपना मुकाम हासिल करे। आज इसरो भारत ही नहीं, दूसरे देशों के लिए भी सैटेलाइट लॉन्च करता है।

भारत का विकास। कांग्रेस के साथ।

इसी प्रकार विपक्ष को आगे और जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो दिन पूर्व ही X अकाउंट पर कांग्रेस द्वारा किये गए किसान कल्याण के कार्यों को संक्षिप्त में बताया। क्योंकि भाजपा जनता को कांग्रेस के कार्यों को लेकर भ्रमित कर रही है. उन्होंने X पर लिखा….

जो लोग पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए क्या किया? उन्हें देश के इतिहास को और किसान कल्याण को एक बार फिर से देखना चाहिए।

1.पंडित नेहरू के समय में कांग्रेस ने जमींदारी प्रथा का उन्मूलन कर देश के 70% किसानों को उनकी जमीन का मालिक बनाया।

2 आजादी से पहले देश में ज्यादातर जमीन असिंचित थी, पंडित नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर बांध और नहरें बनाकर पूरे देश में जमीन को सिंचित किया। इसे हरित क्रांति कहते हैं।

3 इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में किसानों को फसल का उचित मूल्य देने के लिए एमएसपी का प्रावधान किया गया।

4 श्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था शुरू की गई। श्री नरसिंह राव के कार्यकाल में इसे और मजबूत किया गया।

5 डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश के किसानों का बड़े पैमाने पर कर्ज माफ किया गया।

6 इसी कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और मनरेगा जैसी योजनाओं से गांव को मजबूत किया गया।

7 इस लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की जो सरकार बनेगी वह MSP को गारंटी में बदल देगी। किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगी।

जय किसान। जय कांग्रेस।