जम्मू-कश्मीर की 40 सीटों पर कल वोटिंग:आखिरी फेज में 415 कैंडिडेट्स

0
10

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे चरण में कल मंगलवार (1 अक्टूबर) को 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 39.18 लाख वोटर्स शामिल होंगे। तीसरे फेज की 40 सीटों में से 24 जम्मू डिवीजन और 16 कश्मीर घाटी की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, आखिरी फेज 415 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 387 पुरुष और 28 महिला उम्मीदवार हैं। थर्ड फेज में 169 कैंडिडेट्स करोड़पति और 67 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जम्मू के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा 126 करोड़ संपत्ति है।

इस फेज में संसद हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु के बड़े भाई एजाज अहमद गुरु भी चुनावी मैदान में है। एजाज गुरु सोपोर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। नॉर्थ कश्मीर की लंगेट सीट से इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग बारामूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 18 सितंबर को पहले फेज की 24 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% वोटिंग हुई। वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों 57.31% मतदान हुआ।

जम्मू की सबसे ज्यादा 11 सीटों पर वोटिंग, PDP के 33 प्रत्याशी मैदान में

आखिरी फेज में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) 33 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में चुनाव लड़ रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 29 कैंडिडेट्स हैं। वहीं 155 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के 90% कैंडिडेट्स करोड़पति, 6 कैंडिडेट्स की संपत्ति शून्य

भाजपा के 29 में से 22 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। पार्टी के प्रत्याशियों की एवरेज संपत्ति 10.57 करोड़ रुपए है। वहीं कांग्रेस के 24 में से 19 प्रत्याशी की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा है। भाजपा के जम्मू के नगरोटा सीट से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा 126 करोड़ और सोपोर से निर्दलीय प्रत्याशी मंजूर अहमद कालू की सबसे कम 6,000 रुपए संपत्ति है। वहीं 6 कैंडिडेट्स ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

67 कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस दर्ज, 11 रेड अलर्ड सीटें

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे फेज के 415 में से 16% यानी 67 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। वहीं 13% यानी 52 कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 5 उम्मीदवारों पर हत्या की कोशिश के मामले हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फेज 3 के 415 उम्मीदवारों के हलफनामे के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे फेज के 415 कैंडिडेट की एवरेज संपत्ति 2.76 करोड़ रुपए हैं। 415 में से 41% यानी 169 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है।

तीसरे फेज में जम्मू जिले की सबसे ज्यादा 11 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं बारामूला की 7, कुपवाड़ा और कठुआ की 6-6, उधमपुर की 4, बांदीपोरा और सांबा की 3-3 सीटों पर वोटिंग होगी। बारामूला सीट पर सबसे ज्यादा 25 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। वहीं जम्मू की अखनूर में 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।