नौजवानों को नौकरी नहीं बहनों को सम्मान नहीं यही है भाजपा का संकल्प :कमलनाथ

0
29

नौजवानों को नौकरी नहीं बहनों को सम्मान नहीं यही है भाजपा का संकल्प :कमलनाथ
Bhopal

November 15, 2023 •

INDIRA KHARE
चुनाव आ गए साथ में है लोगों के ज़हन में संकल्प पत्र और कांग्रेस का वचन पत्र. संकल्प पत्र पर क्या 4 दिन पहले क्या कहा था कमलनाथ ने।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार नरक चौदस को अपना संकल्प पत्र जारी किया था ।इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रतिक्रिया में कहा था कि भाजपा ने एक बार फिर घोषणा पत्र की जगह अपना झांसा पत्र जारी किया है।
भाजपा ने कहा है कि महिलाओं को तीन हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। लेकिन छह महीने से भाजवा बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है क्योंकि संकल्प पत्र में 3000 रूपये का जिक्र भी नहीं है.

कहा कि संकल्प पत्र में इस बारे में एक शब्द भी नहीं लिखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। आज मप्र की जनता जान गई है कि लाड़ली बहना योजना शिवराज सिंह चौहान का फ्रॉड था।
उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी नहीं, बहनों को सम्मान नहीं, किसानों की कर्जमाफी नहीं, कर्मचारियों को पेंशन नहीं, ओबीसी को आरक्षण नहीं भाजपा का यही संकल्प है।

कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान से पांच सवाल पूछे

1. कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कर रही है, आप क्या कर रहे हैं?

2. कांग्रेस बैकलॉग के दो लाख पद भर रही है, आप क्या कर रहे हैं?

3. कांग्रेस 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर दे रही है हाफ,आप क्या कर रहे है?

4. कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रही है, आप क्या कर रहे हैं?

5. कांग्रेस ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, आप क्या दे रहे हैं?

कमलनाथ ने कहा कि 18 साल से झूठ की बुनियाद पर खड़े शिवराज जी इन सवालों का जबाव नहीं देंगे। लेकिन मप्र की जनता आगामी 17 नवम्बर को वोट की मशीन पर उंगली दबाकर झूठ की मशीन को नष्ट कर देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में जनहितैषी वादे है। वहीं, भाजपा के संकल्प पत्र में जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की गयी है।

कमलनाथ ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि इस योजना को खुद भाजपा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व ने संकल्प पत्र में न देकर सार्वजनिक मंच से खत्म कर दिया है।