कमलनाथ ने 42 सालों में छिंदवाड़ा का कराया नहीं विकास :आदित्यनाथ योगी

0
27
  1. कमलनाथ ने 42 सालों में छिंदवाड़ा का विकास नहीं कराया :आदित्यनाथ योगी
    November 15, 2023 • INDIRA KHARE
    एम पी चुनाव 2023

भोपाल /छिंदवाड़ा।

15/11/2023

मोदी सरकार ने 9 साल में नए भारत का निर्माण किया है।

कांग्रेस ने देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, भुखमरी,बेरोजगारी,घोटाले को बढ़ाया है।

छिंदवाड़ा के पोला ग्राउंड में आयोजित सभा में यूपी के सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने खुद झरखड़ गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व में रोशन किया है। भारत आज आत्म निर्भर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर कहा कि उन्होंने 42 सालों में छिंदवाड़ा का विकास नहीं कराया।

एक समय दुश्मन भारत में घुसपैठ करते थे, अब दुश्मन को घर में घुसकर मारते हैं। कांग्रेस ने देश को सिर्फ जख्म दिए हैं। कांग्रेस समस्या देती है। बीजेपी उसका सम्मधान करती है। आतंकवाद की समस्या नक्सलवाद की समस्या कांग्रेस ने दी पीएम नरेंद्र मोदी ने समाधान किया।

50 करोड़ को बीमा मिला, गैस कनेक्शन सभी योजना पीएम ने दी। कांग्रेस के नेता कहते थे कि देश के संसाधन पर हक मुसलमान का है। लेकिन पीएम बिना भेदभाव काम करते हैं। 142 करोड़ आबादी ही देश का परिवार हैं। कमलनाथ छिंदवाड़ा में सीएम रहे केंद्र में मंत्री रहे।पर
छिंदवाड़ा का विकास हुआ ही नहीं। कांग्रेस आस्था का भी सम्मान नहीं करती। 50 हजार श्रद्धालु एक साथ काशी के दर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को प्रकृति का आशीर्वाद मिला है। सभा की शुरुवात में रानी दुर्गावती और बिरसा मुंडा के जिंदाबाद के नारे लगवाए। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कहा कि अगर विधायक बना तो 35 हजार लोगो को रोजगार दिलाएंगे। विकास में कोई कमी नहीं रहेगी।