कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू बनाया शिवराजसिंह ने किया विकासः हेमा मालिनी

0
145

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू बनाया, शिवराज ने किया विकास
शिवपुरी। देश और प्रदेश में सालों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने देश और प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक बीमारू राज्य का विकास करके हर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाई है। यह बात सोमवार को शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के खनियाधाना में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी कही।

सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा ही विकास के लिए जानी जाती है। भाजपा की सरकारें देश के अनेक राज्यों में चल रही हैं। देश की जनता ने भाजपा के सुशासन को देखा है। पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के कारण देश में सुखद परिवर्तन हुए हैं। सारी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। कांग्रेस ने आजादी के बाद के 70 वर्षो में जो कार्य नहीं किया, वह पीएम मोदी जी की सरकार ने 4 वर्षो में कर दिया है। उन्होंने आशा जताई कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में देश और आगे बढ़ेगा। भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम लोधी को विजयी बनाने की अपील करते हुए श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को अवश्य वोट दें।