अबकी बार 400 पार केवल भाजपा का मंत्र और नारा नहीं , यह जनता की उद्घोषणा : शिवराज सिंह चौहान

0
12

भोपाल

– 17 मार्च 2024

*सोनिया गांधी जी ही चुनाव लड़ने से बच रही, उनका आत्मविश्वास हिला हुआ*

*-भारतीय जनता पार्टी चमकता हुआ सूर्य है तो कांग्रेस डूबता हुआ जहाज*

*कांग्रेस के पास न दिशा, न दृष्टि, चुनाव लड़ने वालों का टोटा*

*राहुल गांधी भ्रमित नेता, कांग्रेस के पास न सेना और न सेनापति*

*मोदी जी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है*

*अबकी बार 400 पार केवल भाजपा का मंत्र और नारा नहीं , यह जनता की उद्घोषणा*

*-पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी की कांग्रेस छोड़ने वाले बड़े नेताओं की सूची।*

-शिवराज सिंह चौहान।

*भोपाल-* पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस में न तो दिशा है न ही दृष्टि है। कांग्रेस के कप्तान राहुल गांधी खुद ही भ्रमित है। कांग्रेस एक ऐसा दल बन गया है, जिसके पास ना तो सेना बची है और ना ही सेनापति। उन्होंने कहा कि, 2019 में राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और अमेठी से खुद राहुल गांधी जी चुनाव हार गए थे। अगर इतिहास देखें तो एक के बाद एक लगभग 51 चुनाव कांग्रेस ने हारे हैं। 2014 के बाद कई उनके मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ दी और कई जगह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। चुनाव लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है। वहीं पूर्व सीएम ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बड़े नेताओं की सूची भी जारी की है।
*सर्वोच्च नेता का आत्मविश्वास हिल गया है*
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की दशा इतनी खराब है कि, उनकी सर्वोच्च नेता मैडम सोनिया गांधी जी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। राजनीति में उनकी बैक डोर एंट्री हुई है, राज्यसभा में जब कांग्रेस के सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो तो उस पार्टी का क्या होगा इसकी कल्पना की जा सकती है। वहीं *राहुल गांधी तो ऐसे कप्तान है जिनको यह तक पता नहीं है कि, कब क्या करना चाहिए। जब उन्हें चुनाव की तैयारी करना चाहिए तो वह यात्रा करते हैं, जब यात्रा करनी चाहिए तो विदेश में छुट्टी मनाते हैं और चुनाव में हारने के बाद ईवीएम पर दोष मढ़ते हैं।* कांग्रेस की यह हालत देखकर कांग्रेस के विचारवान नेता लगातार कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी एक के बाद एक चुनाव लगातार हारती चली जा रही है।
*भाजपा चमकता सूर्य, कांग्रेस डूबता जहाज*
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है, भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है तो कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस में ना तो दिशा है और ना दृष्टि है, इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है। आज मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह रहा हूं कि, अबकी बार 400 पार, अब केवल भाजपा का मंत्र और नारा नहीं है, यह जनता की उद्घोषणा है। धारा 370 समाप्त कर जो काम भाजपा ने किया है, इसलिए 370 सीट केवल भाजपा जीतेगी और एनडीए 400 के पार सीटो पर जीत हासिल कर इतिहास रचेगी।
*मोदी जी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है*
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लोकतंत्र का महा उत्सव आ गया है, चुनाव का शंखनाद हो चुका है और पूरे देश में उत्साह का वातावरण है, चुनाव में जो मैं इस बार उत्साह देख रहा हूं, इसके पहले मैंने कभी नहीं देखा। एक बात तय है मैंने देश के 10 राज्यों का दौरा किया है, हर राज्य में दक्षिण सहित अभूतपूर्व उत्साह है, हमारे प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी लोकप्रियता के शिखर पर हैं, वो अद्भुत नेता है। वह केवल चुनाव की नहीं सोचते, आज से ही 2047 की सोच रहे हैं। विकसित भारत का निर्माण उनका संकल्प और गारंटी दोनों है और जनता को यह विश्वास है कि वह इसको पूरा करेंगे, क्योंकि मोदी जी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, समृध्द और सम्पन्न विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। हमारा देश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे टर्म में देश, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
*विचारवान नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे है।*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, मैं देख रहा था कि, कांग्रेस छोड़ने वालों की इतनी बड़ी सूची है और कितने राज्यों में कांग्रेस हारी है। 2014 से 2020 तक आप कल्पना कीजिए कांग्रेस का क्या हुआ है, कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेताओं की बात करें तो श्री हिमन्त बिस्वा सरमा जो पूरी कर्मठता से बीजेपी में आने के बाद असम का नेतृत्व कर रहे हैं। चौधरी बीरेंदर सिंह, रंजीत देशमुख, जीके वासन जी, जयंती नटराजन जी, पेमा खांडू जी, रीता बहुगुणा जोशी जी, एन बीरेन सिंह जी, शंकर सिंह वाघेला जी, टॉम वडक्कन जी, ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, केपी यादव जी और प्रियंका चतुर्वेदी जी शामिल हैं।
*2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेता*
पीसी चाको जी, जितिन प्रसाद जी, सुष्मिता देव जी, ललितेश त्रिपाठी जी, लुईजिन्हो फलेरो जी, पंकज मलिक जी, हरेन्द्र मलिक जी, कैप्टन अमरिंदर सिंह जी, रवि नाइक जी।
*2022 -23में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेता*
इमरान मसूद जी, अदिति सिंह जी, सुप्रिया एरॉन जी, आरपीएन सिंह जी, अश्विनी कुमार जी, रिपुन बोरा जी, हार्दिक पटेल जी, सुनील जाखड़ जी, कपिल सिब्बल जी, कुलदीप बिश्नोई जी, जयवीर शेरगिल जी, गुलाम नबी आजाद जी, दिगम्बर कामत ,अनिल एंटनी जी और सीआर केसवन जी।
*2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता*
मिलिंद देवड़ा जी, अशोक चव्हाण जी, गीता कोड़ा जी, बाबा सिद्दीकी जी, राजेश मिश्रा जी, अमरीश डेर जी, जगत बहादुर अन्नू जी, चांदमल जैन जी, बसवराज पाटील जी, नारण राठवा जी।
*कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री*
किरण कुमार रेड्डी जी, कैप्टन अमरिंदर सिंह जी, एस एम कृष्णा जी, दिगंबर कामत जी, विजय बहुगुणा जी,पेमा खांडू जी, अशोक चव्हाण जी, एन डी तिवारी जी, रवि नाइक जी, गुलाम नबी आजाद जी, अजीत जोगी जी, लुइजिन्हो फलेरियो जी, किरण कुमार रेड्डी जी।
*2013 के बाद कांग्रेस ने चुनाव हारे*
पूर्व सीएम ने कहा कि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरयाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हारी है। उन्होंने कहा कि, राहुल जी की तो यह हालत होती है कि वो जहां जाते हैं वहाँ हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी साथ ले डूबेंगे। अब अखिलेश जी, तेजस्वी जी जिनके साथ उनका गठबंधन हुआ उन्हें भी साथ ले डूबे, और अब केजरीवाल जी का भी डूबना तय है।