श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एम पी में प्रवेश की तैयारी हेतु डटे कार्यकर्त्ता

0
19

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों को वेर्चुअली किया सम्बोधित

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की बैठक

भोपाल /छिंदवाड़ा
25/2/2024

श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोक सभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न।जीतू पटवारी से सभी ने संपर्क साधा. इसका उद्देश्य राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ज़िम्मेदारी  मिलने पर,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों को वेर्चुअली मार्गदर्शन दिए।. वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक की अध्यक्षता की और सभी पदाधिकारियों से संपर्क किया।
कमलनाथ ने पदाधिकारियों से कहा लोक सभा चुनाव के लिए कमर कस लें।और कांग्रेस कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव में बाज़ी पलटने के लिये तैयार रहें ।क्योंकि संगठन जितना मज़बूत होगा जीत उतनी बड़ी होगी।
राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए ।कार्यकर्ता जनता में यात्रा को लेकर जानकारी दें और बड़ी संख्या में नागरिकों को यात्रा में शामिल करें।कार्यकर्त्ता स्वम् भी ज्यादा से ज्यादा शामिल हों.

EVM की अविश्वसनीयता का डर कांग्रेस कार्यकर्त्ता के मन से निकालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कार्यकर्त्ता यह न सोचें कि ई वी एम से चुनाव हार जायेंगे. कहा कि ऐ ई वी एम का काम पूर्व मु. मं. दिग्विजय सिंह देख रहे हैं, बड़े नेताओं से चर्चा कर रहे हैं.
अपने सुझावों में कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवार जल्दी घोषित हों