अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन

0
11

अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया

21/2/24

प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम ‘गीतमाला’ के होस्ट अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनको दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
उन्हें अपने रेडियो कार्यक्रम ‘गीतमाला’ से प्रसिद्धि मिली।
उनके बेटे राजिल सयानी ने बुधवार को इसकी खबर दी ।
.21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी ने अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने अपना करियर अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में शुरू किया था मगर भारत की आजादी के बाद हिंदी में प्रसारण करने लगे थे ।

सयानी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘गीतमाला’ के उद्घोषणा के माध्यम से काफी लोकप्रियता हासिल की, जिसने भारत में रेडियो सुनने को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सयानी द्वारा आयोजित ‘गीतमाला’, एक राष्ट्रीय इवेंट बन गया था , जिसने लोकप्रिय हिंदी फिल्म संगीत का प्रसारण किया और दशकों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं को “बहनों और भाइयों” के रूप में संबोधित करने का उनका विशिष्ट तरीका तुरंत पहचाना जाने लगा जो कि बहुत व्यापक था।

सयानी का करियर छह दशकों से अधिक समय तक चला। उन्होंने 54,000 से अधिक रेडियो कार्यक्रमों और विज्ञापनों और जिंगल के लिए 19,000 वॉयस-ओवर का निर्माण और प्रस्तुतिकरण किया।

उन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया, विभिन्न फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में दिखाई दिए, अक्सर एक उद्घोषक की भूमिका निभाई।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक शोक संदेश में,कहा कि सयानी की “एयरवेव्स पर सुनहरी आवाज़ में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी”।पी एम ने x पर पोस्ट किया सन्देश .