भाजपा सरकार ने पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया:कमलनाथ

0
13

 

मध्य प्रदेश विधानसभा से  देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाए जाने लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर इसकी घोर निंदा की, उन्होंने लिखा —

मध्य प्रदेश विधानसभा से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मैं विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र लगाने का स्वागत करता हूं। बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा में सम्मानित स्थान पर लगाया जा सकता था लेकिन जानबूझकर पंडित नेहरू का चित्र हटाया गया।
मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बाबा साहेब अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा सरकार को अगर वास्तव में डॉक्टर अंबेडकर का सम्मान करना होता तो वह भी प्रदेश में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने की पहल करती ना कि पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती।
मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा में पंडित नेहरू का चित्र ससम्मान लगाया जाए और प्रदेश में डॉक्टर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए।
:कमलनाथ