एम पी के अंदर 130 से ज्यादा कांग्रेस की सीटें आएँगी :दिग्विजय सिंह

0
34

एम पी के अंदर 130 से ज्यादा कांग्रेस की सीटें आएँगी :दिग्विजय सिंह
भोपाल
1/12/2023

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज मीडिया से कहा कि लोगों में एक भावना थी बदलाव की और बदलाव का वोट मिलेगा। जनता चुनाव लड़ी है, कांग्रेस के छोटे कार्यकर्त्ता ने भी चुनाव लड़ा है। लोगबाग ऊब चुकेहैं शिवराज सिंह चौहान और उनके झूठे वादों से और भाजपा के दुष्कर्मों से। भाजपा के कुशासन से।
इसके साथ ही राजयसभा सदस्य ने एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल के नतीज़े विविध हैं। इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर अपना स्टेटमेंट देते हुए कहा कि म. प्र. में 130 से ज्यादा कांग्रेस पार्टी को सीटें मिलेंगी।दिग्विजय सिंह ने मीडिया से दावे के साथ यह बात कही।