मास्को में गाय का दूध बढाने किया यह उपाय

0
184

मास्को । गाय की दूध देने की गुणवत्ता को सर्दियों में बेहतर बनाने के लिए मास्को एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री ने उन्हें वर्चुअल रियेलिटी गॉगल्स पहनाए। मास्कों के इस प्रयोग से वाकई में गाय के दूध की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से रूस अपने यहां गायों को वर्चुअल रियलिटी गॉगल्स पहना रहे हैं, जिसमें गायों को अधिक सर्दी वाला दिन भी गर्मी वाला दिन दिखता है और इससे उनका मूड अच्छा होता है और वो अच्छी गुणवत्ता का दूध देती हैं। जानकारी के अनुसार, विशेषज्ञों ने वीआर प्रयोग के दौरान गायों में ''कम चिंता'' और "भावनात्मक तौर पर सुधार" देखा। गायों पर यह एक्सपेरिमेंट मास्को के उत्तरपश्चिम में स्थित क्रास्नोगोरस्क के एक खेत में किया गया था। इन गॉगल्‍स को गाय के सिर के आधार पर बनाया जाता है। इस एक्सपेरिमेंट के सकारात्मक परिणाम आने के बाद मिनिस्ट्री अब रशिया के सभी घरेलू डेयरी उत्पादन उद्योगों में इसका इस्तेमाल शुरू करेगी।  आपको बता दें, इससे पहले भी गायों को शांत रखने के लिए कई तरह के साधनों का उपयोग किया जाता रहा है। उदाहरण के लिए, अमेरिका में गायों को शांत रखने के लिए खेतों में उनकी मालिश की जाती थी। इसके अलावा, मॉस्को के उपनगरीय क्षेत्रों के खेतों में गायों को आराम देने के लिए शास्त्रीय संगीत का प्रयोग किया जाता था। इस रिसर्च में यह भी दावा किया गया कि सर्दियों में ठंड की वजह से गाय  के दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर असर पड़ता है।