बैंकाक । उत्तर पश्चिमी लाओस में थाईलैंड की सीमा के नजदीक गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार छह बजकर 50 मिनट पर आया। भूकंप के झटके यहां से 700 किमी दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक तक महसूस किए गए। थाईलैंड के मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाओस में भूकंप के झटके छह बजकर 50 मिनट पर आए और उत्तर, उत्तर पश्चिमी थाईलैंड, बैंकाक तथा उपनगरों में महसूस किए गए। इससे लगभग तीन घंटे पहले इसी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
Latest article
खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का इस्ताफा मंजूर
खैरागढ़ । खैरागढ़ नगर पालिका के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश के एक और शहर...
भारत के एस्पिरेशनल ब्लॉक का हो सम्पूर्ण विकास : आनंद शेखर
रायपुर। भारत के 500 एस्पिरेशनल ब्लॉक का सम्पूर्ण विकास हो इसके लिए ब्लॉक स्तर के शिक्षा जगत और समाज कार्य करनेवाले मिलकर पुरजोर प्रयास करें...
कलेक्टर-एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में...