भाजपा ने मतगणना से पहले ही शुरू की जश्न की तैयारी, पार्टी मुख्यालय में बनाए जा रहे लड्डू

0
40

मतगणना से पहले ही महाराष्ट्र की भाजपा इकाई ने मुंबई में पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में 5000 'लड्डू' बनाने शुरू कर दिए हैं। साथ में गिनती की लाइव कवरेज देखने के लिए एक विशाल स्क्रीन लगाने का आदेश दिया गया है।
पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि फूल की मालाओं के लिए भी ऑर्डर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरुवार सुबह 10 बजे से पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।
मतदान के बाद आए एग्जिट पोल नतीजों में तमाम न्यूज चैनल और चुनाव सर्वे एजेंसियों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। प्रदेश में 21 अक्तूबर को कुल 288 सीटों के लिए मतदान हुआ था।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोमवार को उम्मीद से कम मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में 58.95 फीसदी मतदान हुआ। वहीं इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों में राज्य में रिकॉर्ड 64.1 फीसदी वोट पड़े थे। जबकि 2014 के विधानसभा चुनावों में भी महाराष्ट्र में 63.30 फीसदी वोट पड़े थे।