अंतरिक्ष में पहली चहलकदमी करने वाले लियोनोव नहीं रहे

0
76

न्यूयार्क । अंतरिक्ष में पहली बार 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले कॉस्मोनॉट अलेक्सी लियोनोव का मॉस्को में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमॉस ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि दी गई जानकारी में उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। बता दें रूसी मीडिया के हवाले से जानकारी मिली है कि लियोनोव पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए थे। लियोनोव के निधन एक अहम घटना है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यह खबर मिलते ही नासा ने अपना वह लाइव प्रसारण बीच में ही रोक दिया जिसमें उसके दो दो अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर चहलकदमी कर रहे थे। नासा ने इसके बजाय लियोनोव के निधन की खबर तुरंत प्रसारित की।