पुष्यमित्र भार्गव बने महापौर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

0
5

पुष्यमित्र भार्गव बने महापौर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

25/9/2024
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की देवास में पिछले दिनों हुई बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। भार्गव का चुनाव प्रदेश की 16 नगर निगमों के महापौरों ने सर्वसम्मति से किया। प्रदेश में इंदौर सहित 16 नगर निगम हैं।

हाल ही में भिंड को नगर निगम बनाए जाने के बाद संख्या 17 हो गई है। मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल के लिए इंदौर से अध्यक्ष बने पुष्यमित्र भार्गव पहले मेयर हैं। संगठन के महासचिव उमाशंकर गुप्ता और मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष माधुरी पटेल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत किया।

भार्गव के चुनाव पर एमआईसी सदस्यों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम के महापौर रहे (वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री) कैलाश विजयवर्गीय मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।